11:25 am Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी – सर्राफ ने लगाया दम्पति पर सोने के झाले ग़ायब करने का आरोप, तहरीर दी

उझानी सर्राफ ने लगाया दम्पति पर सोने के झाले ग़ायब करने का आरोप, तहरीर दी।

खरीदने के बहाने मोल-भाव कर झाले गायब, सीसीटीवी में कैद।

उझानी बदांयू 31 अक्टूबर।

नगर के पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने जवाहरलाल ओमप्रकाश वर्मा सर्राफ ने 23 अक्टूबर को दोपहर दो बजे एक महिला पुरूष पर ज़ेवरात खरीदने के बहाने दिखाते वक्त एक जोड़ी सोने के झाले गायब करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर सोंपी है। साथ में सीसीटीवी फुटेज भी दीं हैं।

दुकान स्वामी ओमप्रकाश वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वह 23 अक्टूबर को दुकान पर बैठे थे। दोपहर दो बजे एक महिला पुरूष जो देखने में पति-पत्नी लग रहे थे। उन्होंने खरीदने के वास्ते सोने के झाले, झुमकी देखी कई जोड़ी दिखाने के बाद एक का मोल-भाव करते रहे व तेज बताकर चले गये।

उनके जाने के बाद सोने की चीजों को गिना तो एक जोड़ी झाले कम मिले। लगता है महिला काफी देर पेर को झुककर खुजाती रही उसी समय गायब कर दिए। उनको काफी देर बाजार में ढूंढ़ा नहीं मिलने पर सीसीटीवी कैमरे देखने पर लगता है कि महिला ने नीचे झुकतें वक्त झाले गायब कर दिए। पीड़ित सर्राफ ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र के साथ सीसीटीवी फुटेज सोंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस