4:49 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

सरदार पटेल के आदर्शों एवं देश के प्रति एकता एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद रखा जाएगा – पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुखवीर सिंह

बिल्सी – तहसील क्षेत्र के गांव सिरसौल में बूथ नंबर 134 पर भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुखवीर सिंह चौहान ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों और देश की एकता,अखंडता एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। इस मौके पर विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह, प्रधान सोनी सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रामकिशोर, सभापति टीटू सिंह, बूथ अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस