12:12 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र समर्पण और एकता का प्रतीक :- राजीव कुमार गुप्ता

सरदार पटेल के विचार आज भी राष्ट्र को दिशा दे रहे हैं :- दुर्विजय सिंह शाक्य

भाजपा का हर कदम एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को समर्पित :- महेश चंद्र गुप्ता

बदायूँ :- राष्ट्र निर्माता, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जनपद के सभी बूथों पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्र निर्माण एवं अदम्य देशभक्ति पर चर्चा की।

इसी क्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य एवं जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बदायूँ स्थित पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने नगर मंडल के बूथ संख्या 159 पर कहा सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और अद्भुत संगठन कौशल से देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। सरदार पटेल का जीवन यह संदेश देता है, कि जब देश के प्रति समर्पण सर्वोपरि हो, तब असंभव भी संभव बन जाता है। आज हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि हम उनके आदर्शों को जीवन में उतारते हुए एक सशक्त, आत्मनिर्भर और एकजुट भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।


जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सिविल लाइन मंडल के बूथ संख्या 159 व 125 पर कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह उस संकल्प का स्मरण है, जिसके बल पर सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधा। भारतीय जनता पार्टी सरदार पटेल के विचारों पर चलकर हर नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की ज्योति प्रज्वलित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही कहा भारत की एकता, अखंडता और विकास के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वही संकल्प एक भारत-श्रेष्ठ भारत के रूप में साकार हो रहा है।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने नगर के बूथ संख्या 159 पर कहा सरदार पटेल का जीवन सादगी, दृढ़ता और कर्मनिष्ठा का प्रतीक था। उन्होंने दिखाया कि सच्चे नेतृत्व में राष्ट्रहित सर्वोपरि होता है। आज का यह दिवस हम सभी को प्रेरित करता है कि समाज के हर वर्ग को जोड़कर एक समरस और संगठित भारत का निर्माण करें।

इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य हरिओम पराशरी, जिला उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह राठौर, मंडल अध्यक्ष अजय मथुरिया, गोपाल शर्मा, रचित साहू, संजीव साहू, राकेश साहू, पंकज शर्मा, मनोज बिट्टन, नितेश वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं जिला उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह राठौर,

विज्ञापन एक्सप्रेस