बिल्सी – नगर में आज ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्नदृष्टा, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रतीक, ‘भारत रत्न’ ‘लौहपुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर आयोजित #RunForUnity कार्यक्रम का बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर शुभारम्भ किया।
उन्होंने कहा कि देश की अखंडता और राष्ट्र निर्माण के लिए सभी को प्रतिबद्ध रहना चाहिए। सभी भाजपा पदाधिकारीयों ने तिरंगा झंडा लहराते हुए “एकता, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण” के नारे लगाए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी श्री संजीव कुमार, प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज कुमार ,पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, सुधीर सोमानी , लोकेश वार्ष्णेय, दीपक चौहान, अजय प्रताप, मोहित गुप्ता, गगन राठी , अनुराग शाक्य ,हरिओम राठौर,मिंकी माहेश्वरी सहित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे ।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
