1:22 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी पति को मारपीट कर किया अधमरा, पत्नी ने दो नामजद सहित चार पर दर्ज़ कराई रिपोर्ट

उझानी बदांयू 30 अक्टूबर।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरऊ निवासिनी अंजना पटेल पत्नी सुमित राठौर ने बरामयखेडा निवासी सुधीर ठाकुर, उसके भाई मोनू व दो अज्ञात पर पति को लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट कर अधमरा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सीओ उझानी डॉ देवेन्द्र कुमार सिंह के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में अंजना ने लिखा कि उसके पति सुमित 23-7-2025 को सब्जी खरीदने बरामयखेडा में लगने वाली पेंठ में गये थे वहां मौजूद आरोपियों ने पति के बेरहमी से मारपीट की। घायल पति का इलाज आगरा के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है अब भी वह चलने फिरने में असमर्थ हैं। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच एसएसआई रिंकू सिंह को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस