2:15 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

शिव देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत संचालित जिला विज्ञान क्लब बदायूं के तत्वावधान में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन शिव देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईटीआई लिमिटेड रायबरेली के सेवानिवृत्त सहायक महाप्रबंधक श्री जेपी वैश्य ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
प्रथम स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर बिसौली के मानस वार्ष्णेय ,मोहित कुमार ,ईशु द्वारा निर्मित थर्ड आई नामक मॉडल , द्वितीय स्थान पर ब्लूमिंग डेल स्कूल के छात्र देवांश सागर, अर्पित गुप्ता, दक्ष गुप्ता ,हर्षित भारती सिमरन, अक्षिता द्वारा निर्मित वाई फाई एंड वायरलेस ईवी चार्जिंग मॉडल, तृतीय स्थान पर श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं के छात्र योगेश सिंह द्वारा निर्मित स्मार्ट सोलर स्प्रिंग मेडिसिन इन फील्ड, चतुर्थ स्थान पर श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के छात्र वशिष्ठ पाल द्वारा निर्मित सिक्योरिटी फ्रॉम पोल्स एंड लैंडमाइन डिटेक्टिंग कार, पंचम स्थान पर केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की छात्रा सानिया खान द्वारा निर्मित ब्लाइंड स्टिक, छठे स्थान पर ग्लोबल हेरीटेज इंटरनेशनल स्कूल के सक्षम वार्ष्णेय एवं श्रेष्ठ गुप्ता द्वारा निर्मित विमेन सेफ्टी किट, सातवें स्थान पर जीजीआईसी दातागंज की छात्रा आस्था सिंह और रैना द्वारा निर्मित हाईवे एक्सीडेंट प्रोटेक्टिंग डिवाइस और आठवीं स्थान पर जीजीआईसी दातागंज बदायूं की छात्राओं अवनी और माधुरी द्वारा निर्मित वाटर ड्रिंकिंग अलार्म एंड डोमेस्टिक रोबोट, नवे स्थान पर प्रशांत यादव और अरिहंत कुमार ,ग्लोबल हेरीटेज इंटरनेशनल स्कूल के सोलर पावर मिनी इलेक्ट्रिसिटी जनरेटर, दसवें स्थान पर जिलाट पब्लिक स्कूल बदायूं के अजय कुमार और मोहिनी सागर द्वारा निर्मित मैजिक विंडो, 11वीं स्थान पर सिग्लर मिशन गर्ल्स इंटर कॉलेज बदायूं की छात्रा सविता एवं रुचि सागर द्वारा निर्मित मॉडल, 12वीं स्थान पर पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज बदायूं की छात्रा आर्तिका पटेल द्वारा निर्मित वेस्ट मटेरियल आधारित मॉडल 13 स्थान पर पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज बदायूं की सोनम और राधिका द्वारा निर्मित डिजास्टर अलर्ट प्रोजेक्ट, 14वें स्थान पर शिव देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थी विकास यादव द्वारा निर्मित एंटी सुसाइडल डिवाइस 15वें स्थान पर शिव देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की विद्यार्थी उदय शर्मा और नैतिक गुप्ता द्वारा निर्मित एसिड रेन पर आधारित डिवाइस रहे।
मूल्यांकन कार्य राजकीय पॉलिटेक्निक से पधारे एवं विभिन्न आईआईटी के स्नातक एवं परास्नातक सुश्री मनीषा, विपिन , मानसी,शिवम आदि द्वारा संपन्न किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री वेद रतन शर्मा ने किया और कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने किया। समस्त प्रतिभागियों के लिए प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ‌प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को रुपए 5000 द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को रुपए 3000 तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी को रुपए 2000 और ₹1000 के सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
जनपदीय तकनीकी समिति द्वारा चयनित प्रथम 15 मॉडल मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे, यह जानकारी जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने देते हुए बताया कि जनपद स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन श्री राम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मीराजी चौकी बदायूं पर 14 नवंबर 2025 को संपन्न होगा। जिसमें जनपद के असंगठित क्षेत्र के प्रतिभाशाली नव प्रवर्तक शिल्पकार ,मिस्त्री, देसी इलाज करने वाले डॉक्टर आदि प्रतिभाग कर सकते हैं। सर्वश्रेष्ठ नव प्रवर्तक के मॉडल को विभाग द्वारा पेटेंट करवाया जाएगा।
आज के जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में सर्वश्री कृष्ण हरि शर्मा, खान मोहम्मद अकरम वाजिद,पंकज माथुर, मोनिका सक्सेना,प्रियंका, केशव कुमार सक्सेना, अर्चना तिवारी सहित अनेक विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस