4:56 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

कांग्रेसियों ने किसानों के उत्पीड़न खिलाफ धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया

कांग्रेसियों ने दातागंज तहसील के लेखपाल ओमवीर पाल द्वारा किए जा रहे किसानों के उत्पीड़न खिलाफ धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया
बदायूं 29 अक्टूबर 2025 आज पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में दातागंज तहसील के लेखपाल ओमवीर पाल के खिलाफ कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क पर धरना प्रदर्शन कर उनके विरुद्ध जांच कर उसैत क्षेत्र से हटाने हेतु ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया।
धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तहसील दातागंज उसैत क्षेत्र के ग्राम असमय रफतपुर में लेखपाल श्री ओमवीर पाल ने वहां के किसानों की खेतों की पैमाइश मैं बहुत हेरा फेरी की है और इसके लिए उन्होंने किसानों से काफी आर्थिक सहयोग भी लिया है और काफी किसानों की पैमाइश भी अभी नहीं की है किसानों ने इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी दातागंज को दिया था परंतु उस प्रार्थना पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुई (प्रार्थना पत्र की छाया प्रति ज्ञापन में संलग्न है) प्रार्थना पत्र देने के उपरांत लेखपाल साहब की ज्यादतियां किसानों पर और बढ़ गई जिस कारण की आज ग्राम असमय रफतपुर के किसान अपनी गुहार लेकर बदायूं जिलाधिकारी कार्यालय आए हैं और उनकी मांग है कि हमारी खेतों की पैमाइश किसी अन्य लेखपाल से कराई जाए और लेखपाल ओम वीर पाल यहां कई सालों से जमे हुए हैं उनके स्थान पर कोई अन्य लेखपाल की नियुक्ति की जाए।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप ने कहा कि अगर इन किसानों की बातों पर ध्यान नहीं दिया गया तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने को मजबूऐ होगी अतः प्रशासन से अनुरोध है कि लेखपाल के विरुद्ध जांच कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का कष्ट करें और उनकी जमीन की पैमाइश किसी अन्य लेखपाल से करवाने का कष्ट करें।
धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा की कांग्रेस इन अन्नदाताओं के साथ मजबूती के साथ खड़ी हुई है और अगर 12 नवंबर 2025 तक इसका निस्तारण नहीं हुआ तो हम कांग्रेस पदाधिकारी एवं किसान लोग अनिश्चितकालीन अनशन करने पर मजबूर होंगे।
धरना स्थल पर जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शाह रजा, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव ओमवीर खटीक, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा, वसीम अहमद ने भी लेखपाल ओमवीर पाल के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।
धरना प्रदर्शन का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया।
धरना प्रदर्शन करने वालों में धर्मेंद्र रामसेवक, अर्जुन ,जय सिंह ,सुनील रामजीलाल, ओमवीर ,अंशुल, रफीक अहमद ,सचिन कुमार, सलमान, शैलेंद्र सिंह, शेरपाल, वीरपाल, दुर्गेश आदि किसान और कांग्रेस पदाधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस