आज जनपद बदायूँ स्काउट भवन में शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के तत्वाधान में बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार द्रारा रुचिकर व गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान कर रहे शिक्षक / शिक्षिकाओं की एक दिवसीय जनपद स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला आयोजित की गई उक्त कार्यशाला में शैक्षिक नवाचार प्रस्तुतीकरण करने वाले नवाचारी शिक्षक शिक्षिकाओं तथा शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं वीरेंद्र कुमार सिंह तथा डायट वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश कुमार जी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपेंद्र जी,ललिता वर्मा, सुनील कुमार, कंचन सक्सेना ,सुधा मिश्रा, मनीष, चंद्रमुखी, संध्या, नीति शर्मा, संतोष, अंजली, रिया आदि अध्यापकों को सम्मानित किया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






