सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी को मनाई जाती है। वाल्मीकि रामायण में सहस्त्रबाहु अर्जुन का वर्णन मिलता है। उसके अनुसार, प्राचीन काल में महिष्मती (वर्तमान महेश्वर) नगर के राजा सहस्त्रबाहु अर्जुन थे। इन्हें कार्तवीर्य अर्जुन भी कहते थे। उन्होंने भगवान विष्णु के अवतार दत्तात्रेय को प्रसन्न कर वरदान में उनसे एक हजार भुजाऔं का बल मांग लिया था। सहस्रबाहु अर्जुन ने अपने जीवन में यूं तो बहुतों से युद्ध लड़े लेकिन उनमें दो लोग खास थे। पहले रावण और दूसरे परशुराम। रावण से जीत गए और परशुराम से हार गए।
*गूगल से साभार*
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







