2:50 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

यूपी में कल से एसआईआर – चुनाव आयोग का फरमान

उत्तर प्रदेश में बिहार की तरह कल से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू होने जा रहा है। इस अभियान के तहत, संदिग्ध लोगों से दस्तावेज मांगे जाएंगे ताकि मतदाता सूची को अपडेट और सटीक बनाया जा सके।

चुनाव आयोग का कहना है कि मतदाता सूची में सुधार करना।नए मतदाताओं का पंजीकरण करना
मृतक या अयोग्य मतदाताओं के नाम हटाना
फर्जी वोटिंग और दोहरा नामांकन रोकना एस आई आर से रोका जा सकेगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त का कहना है कि मतदाता को अब जन्म प्रमाण पत्र , आधार कार्ड ,पैन कार्ड,
ड्राइविंग लाइसेंस,
पासपोर्ट दिखाना होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर SIR में गड़बड़ी हुई, तो नेपाल जैसे हालात हो सकते हैं। उनका कहना है कि इस अभियान से गरीब और कमजोर वर्गों को वोट देने से रोका जा सकता है।

चुनाव आयोग ने सोमवार को असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु समेत 10 से 15 राज्यों में SIR अभियान का औपचारिक ऐलान किया है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट और सटीक बनाना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस