12:18 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम की धूम


जीवन के प्रत्येक चरण में कर्तव्य का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत करती भारतीय नारी- डॉक्टर सरला चक्रवर्ती

नारी के अंदर सुप्त शक्तियों का जागरण करना ही सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का उद्देश्य
छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मनमोहा
बदायूं, मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम समारोह पूर्वक संपन्न हुआ. कक्षा 6 से इंटर तक के छात्र-छात्राओं की मातृ शक्ति की उपस्थिति उल्लेखनीय रही.

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती के समक्ष मुख्य अतिथि डॉक्टर सरला चक्रवर्ती( प्राचार्या गिंदो देवी महिला महाविद्यालय,बदायूं) अध्यक्ष रेखा गुप्ता, विशिष्ट अतिथि तरन वैश्य एवं संयोजिका रुचि महेश्वरी ने दीप प्रज्वलन कर किया.
मुख्य अतिथि डॉक्टर सरला चक्रवर्ती ने कहा- भारतीय नारी की महिमा का वर्णन भगवान श्री कृष्ण ने भगवत गीता में किया है. प्राचीन भारत में गार्गी, मैत्रेयी, अनसूया जैसी अनेक महिलाएं ज्ञान, तप, नीति और शिक्षा की प्रतीक थी. वर्तमान समय में नारी ने शिक्षा, प्रशासन, उद्योग, कृषि, रक्षा, खेल आदि सभी क्षेत्रों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाई है. जीवन के प्रत्येक चरण में कर्तव्य का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत करती है भारतीय नारी.
अध्यक्षा रेखा गुप्ता ने कहा- माताएं -बहनें अपने बच्चों के अंदर भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को ध्यान में रखते हुए बच्चों को बताएं स्वतंत्रता विचारों में होनी चाहिए वस्त्रोँ में नहीं, विकृत समाज को संस्कारों के माध्यम से जागृत करें.
विशिष्ट अतिथि तरन वैश्य ने कहा- परिवार, समाज, राष्ट्र तथा विश्व कल्याण के लिए अपनी सप्त शक्ति का जागरण करने का संकल्प लें.
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सुंदर मनमोहक प्रस्तुति देकर आगंतुक अतिथियों का मन मोह लिया.
रुचि माहेश्वरी ने आगंतुक अतिथियों एवं मातृशक्ति का धन्यवाद आभार व्यक्त किया.
कार्यक्रम का संचालन
दीक्षा गोस्वामी ने किया.
इस मौके पर शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, श्रुति वैश्य, वर्षा यादव, प्रीति पुंडीर, कंचन राठौर, आकाशी, नेहा राठौर, पूजा शर्मा, वर्षा राठौर सहित समस्त मातृशक्ति एवं आचार्य परिवार उपस्थित रहा.

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.