1:21 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

बंगाल की खाड़ी के चक्रवात से जिले में बदला मौसम हो सकती है बारिश, गिरेगा पारा

।

बदांयू 27 अक्टूबर।

बदांयू में आसमान पर फिर से बादलों की सक्रियता बढ़ने लगी है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी- दोनों तरफ से बन रहे मौसम तंत्रों के चलते प्रदेश सहित जिले में अगले कुछ दिनों तक बेमौसम बारिश होने की संभावना जताई गई है। माैसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को बदायूं सहित पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही आज से 31 अक्तूबर के बीच प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पूर्व-मध्य अरब सागर पर बने लो प्रेशर एरिया से लेकर पश्चिमी मध्य प्रदेश तक फैली द्रोणी के कारण अरब सागर से नमी आ रही है। इसके चलते बुंदेलखंड क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 27 अक्तूबर से 30 तक हल्की बारिश की संभावना है।

तापमान में उतार-चढ़ाव तय
मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले चार-पांच दिनों में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। बारिश के चलते दिन का तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.