1:20 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

कुंवरगांव (बदायूँ)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना कुंवरगांव के नेतृत्व में वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुंवरगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

रविवार को पुलिस टीम ने दो वारण्टी अभियुक्तों — नेकपाल पुत्र मोर सिंह एवं धनुष पाल पुत्र मोर सिंह, निवासी ललेई, थाना कुंवरगांव, जनपद बदायूँ — को उनके घर से समय 11:45 बजे गिरफ्तार कर लिया।

दोनों अभियुक्तगण वाद सं. 3141/16, धारा 323, 324, 452, 504, 506 भादवि के मामले में माननीय सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एफ.टी.सी./ए.सी.जे.एम. बदायूँ न्यायालय से वारण्टी थे।

गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.