2:51 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू के ओरछी में स्कूटी सवार मां बेटे से लूट।

बदांयू 26 अक्टूबर।

बदायूं के कस्बा ओरछी में स्कूटी सवार मां-बेटे से लूटपाट की घटना सामने आई है, जिसमें बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहों के बल पर उनसे एक हजार रुपये नकद और जेवरात छीन लिए।

यह घटना फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ओरछी से सुरानी पापड़ी मार्ग पर हुई।
पीड़ित संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मई गांव निवासी फैजान पुत्र अकरम हैं।
वे अपनी मां रेशमा और दोस्त अमित के साथ स्कूटी से फैजगंज बेहटा जा रहे थे।
बदमाशों ने तमंचा और चाकू दिखाकर उनसे लूटपाट शुरू कर दी।
लुटेरे रेशमा के कानों से कुंडल, नाक की लौंग, सोने की बाली और चांदी की पायजेब लूटकर ले गए।

पीड़ितों ने तत्काल यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है और घटना की पुष्टि होने पर एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।बदांयू के ओरछी में स्कूटी सवार मां बेटे से लूट।

बदांयू 26 अक्टूबर।

बदायूं के कस्बा ओरछी में स्कूटी सवार मां-बेटे से लूटपाट की घटना सामने आई है, जिसमें बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहों के बल पर उनसे एक हजार रुपये नकद और जेवरात छीन लिए।

यह घटना फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ओरछी से सुरानी पापड़ी मार्ग पर हुई।
पीड़ित संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मई गांव निवासी फैजान पुत्र अकरम हैं।
वे अपनी मां रेशमा और दोस्त अमित के साथ स्कूटी से फैजगंज बेहटा जा रहे थे।
बदमाशों ने तमंचा और चाकू दिखाकर उनसे लूटपाट शुरू कर दी।
लुटेरे रेशमा के कानों से कुंडल, नाक की लौंग, सोने की बाली और चांदी की पायजेब लूटकर ले गए।

पीड़ितों ने तत्काल यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है और घटना की पुष्टि होने पर एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस