2:29 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

हाथरस मंदिर में रखे लड्डू को प्रसाद समझकर खाते ही महिला की मौत 18 फूड पांयजनिग के शिकार।

हाथरस मंदिर में रखे लड्डू को प्रसाद समझकर खाते ही महिला की मौत 18 फूड पांयजनिग के शिकार।

हाथरस के गांव माधुरी में एक मंदिर में रखे लड्डू खाने से 18 लोग बीमार हो गए, जिनमें से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना 21 अक्टूबर को हुई, जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर में खोए की मिठाई के तीन डिब्बे रख दिए थे। ग्रामीणों ने इसे प्रसाद समझकर खा लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई।

बताते हैं कि 21 अक्टूबर को मंदिर में खोए की मिठाई के तीन डिब्बे रखे मिले थे।
ग्रामीणों ने इसे प्रसाद समझकर भगवान को भोग लगाया और आपस में बांटकर खा लिया।
22 अक्टूबर को भी मंदिर पर इसी प्रकार खोए की मिठाई के डिब्बे मिले, जिन्हें प्रसाद मानकर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने खाया।
22 अक्टूबर की शाम से ही प्रसाद खाने वाले लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।
23 अक्टूबर को कुछ गंभीर मरीजों को आगरा रेफर किया गया।
24 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद हाथरस से स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत गांव पहुंची।

इलाज के दौरान 55 वर्षीय मुन्नी देवी की मौत हो गई।
18 लोग बीमार हो गए, जिनमें से 12 को आगरा रेफर किया गया।
बीमारों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आगरा के अस्पतालों में चल रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.