मथुरा: विकास बाजार के दो स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, पांच युवक और छह युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए
मथुरा के विकास बाजार स्थित दो स्पा सेंटरों में शनिवार को सीओ सिटी आशना चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पांच युवक और छह युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, साथ ही आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि इन सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी जारी रहेगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



