7:37 am Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

बहराइच – जमीनी विवाद में युवक की गला रेतकर हत्या

बहराइच में जमीनी विवाद में युवक की गला रेतकर हत्या, चाचा हिरासत में

बहराइच के ग्राम अलीनगर में जमीनी विवाद को लेकर 35 वर्षीय जाकिर अली की देर रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने जाकिर के चाचा आसिफ पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जाकिर टहलने निकला था, तभी रास्ते में घात लगाकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस