कोतवाली पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डा0 बृजेश कुमार सिंह आदेशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान एक नफर अभियुक्त अफसर उर्फ असरफ पुत्र रब्बन निवासी मोहल्ला सुन्दर नगर थाना कोतवाली बदायूँ को एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 274/25 धारा 3/25 (1-बी) ए आयूध अधिनियम पंजीकृत किया गया । पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

