10:08 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

सोरों में कार ठेले से टच होते ही बवाल, पथराव फायरिंग में पांच घायल पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

एसएसपी अंकिता शर्मा का कहना है सिथ्ति पूरी तरह नियंत्रण में।

कासगंज 24 अक्टूबर।

सोरों कस्बा में बीती रात कार बेक करते वक्त ठेले से टच होने पर बवाल हो गया, दो समुदायों के बीच पथराव व फायरिंग में पांच लोग जख्मी हुए हे। बाजार बंद हो गया। आनन-फानन में कासगंज से आऐ डीएम एसएसपी ने हालातों पर काबू पाया। आज पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला है। वही ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार सोरों के लहरा रोड पर एक मेडिकल स्टोर स्वामी अपनी कार बेक कर रहा था कार एक ठेले से टच हो गई बस उसी बात पर हुई कहासुनी ने रोद्र रूप धारण कर लिया दोनों समुदायों में पथराव व फायरिंग होने लगी जिसमें पांच लोग घायल हो गये।

बीती रात से ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। डीएम प्रणय सिंह व एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर तलाशी अभियान में रायफल व रिवाल्वर के साथ 11 लोगों को हिरासत में लिया है।
एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि हालात सामान्य हे सुरक्षा की वज़ह से फ्लेग मार्च कर ड्रोन द्वारा निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस