12:33 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

शिव मंदिर के सामने पीपल के पेड़ में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

बदायूं: शिव मंदिर के सामने पीपल के पेड़ में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

बदायूं के बिसौली क्षेत्र के करखेड़ी न्याय पंचायत अंतर्गत नबाबपुर पस्तोर गांव में देर रात शिव मंदिर के सामने एक सूखे पीपल के पेड़ में आग लग गई। घटना करीब रात 12 बजे की है। आग तेजी से फैलने पर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। पेड़ के नीचे सो रहे व्यक्ति और पास बंधी गाय को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने समरसेबल के पानी से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन एक्सप्रेस