खेत पर भूसा लेने गई युवती से छेड़छाड़, धमकी के बाद मामला दर्ज
उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर भूसा लेने गई युवती से मनचले युवक ने बदनीयती से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






