5:23 am Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर

लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर ट्रैक्टर में लदे लकड़़ बाइक सवार युवक के ऊपर गिरे

अवैध लकड़ी से भरा ट्रैक्टर ट्राली कोतवाली पुलिस ने लिया अपने कब्जे में।

सहसबान *बदायूं) मिली जानकारी के अनुसार विजय, 22 वर्ष पुत्र दरिया सिंह,ग्राम सराय मड़ैया थाना मुजरिया निवासी बाइक से अपनी ससुराल अकबरपुर थाना गुन्नौर के लिए दूज का सामान लेकर जा रहा था तभी बदायूं मेरठ राजमार्ग सहसवान के पास पंडित जी के पेट्रोल पंप के बराबर तेज गति से आ रहा लकड़ी से भरा ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक के साइड मार दी जिसमें ट्रैक्टर ट्राली में लदीं लकड़ियां बाइक सवार युवक के ऊपर गिर गई जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायल हुए युवक की सूचना कोतवाली पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया वहीं घायल हुई युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस ने युवक के स्वजनों को दी है। इसी संबंध में सहसवान वन रेंजर अशोक त्यागी से बात की गई तो उन्होंने बताया मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने यह भी बताया यह जानकारी भी नहीं है,की लकड़ी प्रतिबंधित है, या परमिट पर है,सूचना मिली है, जाकर जांच की जाएगी।

/ रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस