अतुल वार्ष्णेय की रिपोर्ट
बिल्सी
नगर के नाई पिण्डरी मार्ग स्थित साईं कृपा ईंट उद्योग पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य का पुष्प गुच्छ देकर भट्टा व्यवसाई रजनीकांत अग्रवाल,राहुल वार्ष्णेय एवं उपेंद्र राठी ने जोरदार स्वागत किया। वहां पहुंचकर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कन्याओं को अन्नकूट वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि बिल्सी ऐसे कार्यक्रमों में सबसे ज्यादा अग्रणी रहती है और साथ ही गोवर्धन महाराज से बिल्सी नगर के लोगों की सुख शांति की कामना की। भट्ठा व्यवसाई रजनीकांत अग्रवाल ने बताया कि वे पिछले बीस साल से अपने भट्टे पर भगवान का भोग लगाकर अन्नकूट वितरित करते आ रहे हैं, उसी क्रम में आज भी अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया जा रहा है ।प्रसाद वितरण करने से मन को असीम सुख की प्राप्ति होती है।इस अवसर पर रजनीकांत अग्रवाल, नमन जिंदल, सुधीर जिंदल, रतन जिंदल, संजय चौहान, विवेक राठी, गगन राठी, मोहित गुप्ता ,राहुल झंवर,डीके गुप्ता,जितेंद्र शर्मा,दीपक चौहान,उपेंद्र राठी, विनोद पालीवाल,उदित वार्ष्णेय सहित तमाम नगरवासी उपस्थित रहे।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते रजनीकांत अग्रवाल एवं राहुल वार्ष्णेय








bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
