9:18 am Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

बिना पंजीकरण चल रहे अपोलो हॉस्पिटल में दीऐ से लगी आग

बदांयू 22 अक्टूबर।

बदांयू में बिल्सी रोड स्थित कुआडांडा निवासी लोकेश यादव के बिना पंजीकरण के संचालन हो रहे अपोलो हॉस्पिटल में दीपावली पूजन के बाद दीऐ से आग लग गई। दमकल कर्मियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि कोई मरीज एडमिट नहीं था।


सीएमओ डॉ रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि अपोलो हॉस्पिटल का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। अब जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। हे ना कमाल कि घटना होने के बाद जांच कराई जाएगी ‌ जबकि सालों से अपोलो अस्पताल का संचालन बिना रजिस्ट्रेशन के धड़ल्ले से हो रहा है। जब स्वास्थ्य विभाग की गर्दन फंसतीं दिखाई दी तो जांच होगी।


बहरहाल रात लगी आग को फायरबिग्रेड कर्मचारियों ने पानी की बौछार कर आग बुझाई उससे पहले अस्पताल में रखे गैस के सिलेंडर को बाहर निकाल लिया वर्ना हादसा बडा होता।

विज्ञापन एक्सप्रेस