गोरखपुर में भीषण सड़क हादसा: भाजपा नेता के बेटे सहित दो युवकों की मौत, सगाई के 3 महीने बाद टूटा सपना
गोरखपुर के नयनसर टोल प्लाजा के पास मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता और सर्राफा कारोबारी जय प्रकाश वर्मा उर्फ गंजू के बेटे आदर्श वर्मा (22) और उसके दोस्त रोहन कन्नौजिया (22) की मौत हो गई। XUV कार में सवार चार दोस्त घर लौट रहे थे, तभी ओवरटेक के दौरान उनकी कार हैरियर से टकरा गई और फिर सामने से आ रही पिकअप से भिड़ गई।
हादसे में आदर्श और रोहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आदर्श की तीन महीने पहले सगाई हुई थी। हादसे की खबर सुनकर मंगेतर बेसुध हो गई। पिता ने बेटी को दिलासा देते हुए कहा, “तुम्हारी इससे अच्छी शादी कराएंगे।”


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



