3:14 am Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में पानी भरने पर परिवार में मारपीट:तीन लोग गंभीर घायल, पुलिस ने जांच शुरू की

बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के कनगवा गांव में सोमवार को पानी भरने को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच मारपीट हो गई।

इस घटना में तेजपाल, उनकी पत्नी बबीता और बेटी निधि गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर के सामने पानी भर गया था। इसी बात को लेकर परिवार के कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ने पर उन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में तेजपाल के सिर और दोनों पैरों में गहरी चोटें आई हैं, जबकि उनकी पत्नी बबीता और बेटी निधि को भी चोटें लगी हैं।

घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए बिल्सी के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस