9:12 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

फैजगंज वेहटा – पुलिस इंस्पेक्टर रामेंद्र सिंह ने सेवानिवृत पुलिस स्टाफ को उपहार भेंटकर दीपावली की शुभ – कामनाएं दीं

आसफपुर ( बदायूं ) – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन पर बिसौली पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार व थाना फैजगंज वेहटा पुलिस इंस्पेक्टर रामेंद्र सिंह ने अपने क्षेत्र के द्वंद पुर व मन्नू नगर आदि गांव में सेवानिवृत पुलिस स्टाफ से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें उपहार व मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने पुलिस स्टाफ के साथ गांव द्वंद पुर के पूर्व पुलिस कर्मी राजा राम व मन्नू नगर निवासी प्रेम सिंह को मिष्ठान व उपहार भेंटकर उन्हें दीपावली की शुभ – कामनाएं दीं।
इस दौरान आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी , पुलिस उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह , उपनिरीक्षक महेश पाल सिंह यादव , कांस्टेबल आकाश ढाका , अंशुल कुमार , मदन लाल आदि पुलिस स्टाफ मौजूद रहे ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

विज्ञापन एक्सप्रेस