3:33 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

मुजरिया – ज्योरा गांव के दो घरों में लगी आग,धान सहित घरेलू सामान स्वाहा

बदांयू 19 अक्टूबर।

मुजरिया थाने के गांव ज्योरा के दो घरों में बीती रात आग लगने से घरों में पडी धान की फसल सहित घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।


जानकारी के अनुसार गांव के जसवीर व सुम्मेरी के घर में रात अचानक आग लग गई। आग लगते देख गांव में अफ़रा-तफ़री मच गई। घरों में रखा धान व चारपाई, बर्तन कपड़े आदि जल गय फायरबिग्रेड की गाड़ी सूचना के बाद काफी देर बाद पहुंची। मुजरिया पुलिस भी मौके पर पहुंची। व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास में लग गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस