11:04 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

रेहड़िया पुलिस चौकी का भव्य जीर्णोद्धार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन

वज़ीरगंज (बदायूं), संवाददाता:
थाना वज़ीरगंज क्षेत्र के अंतर्गत एमएफ हाईवे पर स्थित रेहड़िया पुलिस चौकी का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के बाद बुधवार को भव्य रूप से उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने चौकी का फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन किया।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हिरदेश कुमार सिंह कठेरिया, क्षेत्राधिकारी बिसौली सुनील कुमार तथा थाना वज़ीरगंज के प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

रेहड़िया पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन में बेहतर पुलिसिंग के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे आम जनता को त्वरित व प्रभावी सेवा का लाभ मिल सकेगा।

इस दौरान एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने चौकी क्षेत्र के सभी चौकीदारों को आगामी ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए गर्म कंबलों का वितरण कर उन्हें सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि अपने स्टाफ के कल्याण का भी पूरा ध्यान रखता है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, व्यापारीगण व स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने चौकी के नए रूप की सराहना की और बेहतर पुलिस व्यवस्था की उम्मीद जताई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.