11:53 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

दातागंज पुलिस द्वारा चोरी के माल सहित गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी के निर्दशन एंव क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी दातागंज के कुशल नेतृत्व में थाना दातागंज पुलिस द्वारा आज दिनाँक 15.10.2025 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना दातागंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 369/2025 धारा 306/317(5)/317(2) BNS से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. बबीता पत्नी कुलदीप 2. संजू पुत्र कुलदीप निवासी काशीराम कालोनी कस्बा व थाना दातागंज बदायूँ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 5000/- रूपये नगद व एक जोडी पायल सफेद धातु बरामद की गयी । अभियुक्तगण को चोरी के माल सहित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.