त्योहार नज़दीक आते ही कुंवरगांव क्षेत्र में मिलावटखोर हुये सक्रिय
खाद्य विभाग की निष्क्रियता से लोगों में आक्रोश
अधिक मुनाफे की आढ में बेच रहे धीमा जहर:जोखिम में जान
कुंवरगांव नगर दीपावली और अन्य त्योहारों के नज़दीक आते ही नगर और आस-पास के देहात क्षेत्रों में मिलावटखोर फिर सक्रिय हो गए हैं। अधिक मुनाफा कमाने की चाह में रंग-बिरंगी सिंथेटिक मिठाइयों की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है।
बाज़ारों में खुले में बिक रही मिठाइयों, दूध, पनीर ,खोया और घी में मिलावट का खेल खुलेआम चल रहा है। नगर की मिठाई की दुकानों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री तेजी से बढ़ी है, जबकि खाद्य सुरक्षा विभाग अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सका है।
प्रत्येकदर्शीयों का कहना है कि त्योहारों के मौसम में सिंथेटिक दूध, नकली मावा और रंगीन मिठाइयाँ आम हो जाती हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। कई दुकानदार तो मिठाई के साथ डिब्बे का वजन भी जोड़कर ग्राहकों से पैसे वसूल रहे हैं।
मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो सके

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






