12:02 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने किया जनता दर्शन,,लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश!!

बिसौली: बिसौली के विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” ने जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। जनसंपर्क आवास पर उन्होंने सम्मानित जनता से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।इस कार्यक्रम में बिसौली विधानसभा क्षेत्र वासियों ने प्रमुखता से अपनी समस्याएं रखीं। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने सभी फरियादियों के कार्य धैर्यपूर्वक सुने और मौके पर ही अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने बताया कि वे नियमित रूप से जनता दर्शन कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र के लोगों से मिलते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही है। क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। विधायक ने लोगों से आग्रह किया कि वे किसी भी परेशानी होने पर उन्हें अवश्य सूचित करे! इस अवसर पर ठाकुर वेदपाल सिंह. राधेश्याम. जय प्रकाश मौर्य. राम निवास मौर्य. धीरेन्द्र शाक्य. वेदपाल मौर्य. मिथुन सक्सेना. युनुस अली. नरेंद्र मौर्य. सौरभ शर्मा. आदि उपस्थित रहे!

विज्ञापन एक्सप्रेस