8:18 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

शेखूपुर विधानसभा के ब्लॉक उसावां ग्राम रसूलपुर में कांग्रेस ने वोट चोरी रोको हस्ताक्षर अभियान का कैम्प लगाकर फार्म भरवाए

शेखूपुर विधानसभा के ब्लॉक उसावां ग्राम रसूलपुर में कांग्रेस ने वोट चोरी रोको हस्ताक्षर अभियान का कैम्प लगाकर फार्म भरवाए और वोट चोर ,गद्दी छोड़ मार्च निकाला, कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह को उनके जन्मदिन पर केक काटकर बधाइयां दी
बदायूं, उसैहत, आज दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार विधानसभा शेखूपुर के ब्लॉक उसावां के गांव रसूलपुर में वोट चोरी रोको हस्ताक्षर अभियान जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शाह रजा की अध्यक्षता में चलाया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह , अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यपऔर किसान कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश के महासचिव गौरव सिंह राठौर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान में लगभग 251 लोगों ने अपने फार्म भरे।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि हमें अपने वोट की चोरी रोकनी है तो हमें सजगता से सर्वप्रथम अपने गांव की वोटर लिस्ट को चेक करना पड़ेगा और उसमें अगर कोई नाम छूट गया है और कोई काम और कोई नाम हटा दिया गया है तो हमको उसको चेक करना पड़ेगा अगर आपको इस काम में कोई परेशानी आती है तो आप कांग्रेस पदाधिकारी संपर्क करें वह आपका पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य चित्रणकश्यप ने कहा की प्रभावशाली लोग अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए Blo पर दबाव बनाकर अपने विरोधी लोगों के नाम कटवाते हैं और अपने करीबी दूर के बाहर रह रहे लोगों के नाम जुड़वाने का काम कराते हैं, आप लोगों को उन पर भी नजर रखनी पड़ेगी।
अध्यक्षता कर रहे शाह रजा ने कहा कि आप लोग सर्वप्रथम अपनी गांव के वोटर लिस्ट निकलवाए और उसको चेक करिए फिर उसमें आपके सभी परिवार के नाम है या नहीं अगर नहीं है तो उसे जोड़ने का काम करिए और गलत नाम अगर उसमें जुड़े हुए हैं उन्हें हटवाने का काम करिए।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के किसान कांग्रेस कमेटी के महासचिव गौरव राठौर ने कहा कांग्रेस पार्टी इस अभियान में आपके साथ मजबूती के साथ खड़ी है।
जिला कांग्रेस के सचिव ओमवीर खटीक ने कहा कि आप लोगों के इसमें कोई दिक्कत आती है तो आप कांग्रेस के पदाधिकारीयों से संपर्क करें।
स्थानीय कार्यकर्ताओं को आज जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह का जन्मदिन होने की जानकारी थी उन्होंने वहां पर जन्मदिन केक मंगा के रखा था उपस्थित कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर ओमकार सिंह ने एक बच्चे शाहिल से जन्मदिन का केक कटवा कर उपस्थित लोगों में वितरित करवाया, उपस्थित कांग्रेस साथियों ने पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह को जन्मदिन की बधाइयां दी।
कार्यक्रम में दिलशाद जाकिर नेता नौशे खां,भगवान दास कश्यप दलसिंह, सज्जाद खान ,इसरार, अहमद, रियाज बाबू ,रफी जमा, रशीद ,असद खान टिंकू ,बनवारी सिंह ,प्रेमपाल ,राजाराम, मुनेंद्र कुमार जगदीश पाल,शोएब अंसारी, रफत खान ,शराफत , हसन खान आदि सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस