8:19 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

आजम खान से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, दोनों नेताओं ने दो घंटे तक की शिष्टाचार भेंट।

सपा नेता से मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आजम खान पर राजनीतिक विद्वेष की भावना से कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के शनिवार को रामपुर पहुंचकर और लगभग दो घंटे की शिष्टाचार मुलाकात के बाद शाहाबाद, होते हुए बदायूँ के लिए रवाना हुए जहां बिसौली आसफपुर में जिला आगमन पर अपनी जनता पार्टी बदायूँ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुनील बाल्मीकि ने फूल मालाओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के काफिले को आसफपुर, बिसौली ,बिल्सी व कछला होते हुए स्मृति शेष श्रीमती सीमा देवी की द्वितीय पुण्यतिथि में सम्मिलित हुए इस दौरान बिसौली बिल्सी मोड पर भारी संख्या में अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों फूल मालाओं से पूर्व मंत्री जी का स्वागत किया बिल्सी अंबियापुर चौराहा एवं कछला चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत किया स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में प्राथमिकता दी जाएगी और बूथ स्तर तक अपनी जनता पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिए जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुनील वाल्मीकि ने कार्यकर्ताओं से कहा पार्टी एक समान अवसर पर विश्वास करती है और कार्यकर्ताओं को अपनी जनता पार्टी के मिशन को गांव-गांव शहर शहर तक पहुंचने के लिए जोर दिया और काफिले को लेकर बदायूँ से कासगंज जनपद आगमन पर जिलाध्यक्ष राजेश मौर्य ने राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले की आगे की कमान सौंपी। इस अवसर पर सलीम खान जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान शाक्य संगठन सचिव विकास मीडिया प्रभारी रितिक पटेल जिला सचिव मुकेश पाल जिला सचिव समीर बाबू जिला सचिव मोहम्मद उमर जिला सचिव मुकेश लोधी, सत्यपाल, मनोज ,राजेश आदि मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस