3:59 am Friday , 21 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में पहली पाली की पीसीएस परीक्षा में 4371 अभियर्थी रहे गैरहाजिर

बदांयू 12 अक्टूबर।

बदांयू जिले के 18 परीक्षाकेंद्रो पर पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा की पहली पाली में 2483 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, वही 4371 गैरहाजिर रहे। परीक्षा पुलिस की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई।

आज जिले के बिल्सी, उझानी, बदांयू, सहसवान, बिसौली आदि जगह पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा की पहली पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। जिससे 6854 परीक्षार्थियों को पेपर देना था,मगर 2483 ने ही परीक्षा दी। डीएम अवनीश राय व एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने जनपद के परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर सकुशल पहली पाली की परीक्षा संपन्न कराई। वही दूसरी पाली की परीक्षा 1.30 से 3.30 तक चलेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस