12:52 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

जयपुर – आर्थिक तंगी और संपत्ति विवाद से परेशान परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या

राजस्थान की राजधानी जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां आर्थिक संकट और संपत्ति विवाद से परेशान एक परिवार ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में रुपेंद्र शर्मा, उनकी पत्नी सुशीला शर्मा और 32 वर्षीय बेटा शामिल हैं।

पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें परिवार ने लिखा कि लगातार बढ़ते कर्ज और विवादों ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना पूरे इलाके में सन्नाटा और सदमे का माहौल छोड़ गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.