12:52 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

बारात में हर्ष फायरिंग से युवक घायल, इलाज के लिए बरेली रेफर

सिलहरी से पी.एस. पटेल की रिपोर्ट।
थाना विनावर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बिहार में बीती रात पूर्व प्रधान इसरार की पुत्री की बारात शहर के गददी चौक से आई थी। बारात में शामिल ब्रह्मपुर निवासी सहजान हर्ष फायरिंग की चपेट में आ गया।

गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फायरिंग करने वाले की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.