5:24 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में बाइक टकराने से टेंपो पलटा, छह लोग घायल

बदायूं जिले के बिल्सी नगर में अंबियापुर चौराहा के पास शनिवार को एक टेंपो और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में टेंपो सड़क पर पलट गया, जिससे कुल छह लोग घायल हो गए। स्थानीय निवासी रफीक ने बताया कि शनिवार को एक टेंपो अंबियापुर चौराहा की ओर आ रहा था।

चौराहे के पास ही यह एक बाइक से टकरा गया और बीच सड़क पर पलट गया। टेंपो चालक हसन, तथा टेंपो में सवार उसावा थाना क्षेत्र के राहुल और गिरधारी घायल हो गए। टक्कर के बाद टेंपो एक कार से भी टकराया।

कार में सवार संभल निवासी सलमान, राजू भी इस हादसे में घायल हुए हैं। इसके अलावा, बाइक सवार विजय को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर पलटे हुए टेंपो को सीधा किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.