2:56 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- रामलीला मंचन में रावण वध मंचन

बिल्सी-
नगर में रामलीला मैदान में चल रहे गौशाला श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रामलीला मंचन में रावण वध मंचन का आयोजन किया गया। जिसमें रावण का पुतला 15 सैकंड में जलकर राख हो गया। शाम 6 बजे पुतले को आग लगाते ही आतिशी धमाके गूंज उठे। शोरगरों ने आतिशी नजारे पेश किए। आसमान में सतरंगी आतिशी नजारे बिखरने लगे। पुतला दहन आतिशबाजी देखने के लिए रामलीला मैदान में हजारों लोग एकत्र हुए।
पुतला दहन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। रावण वध मंचन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही लोग मैदान में जाकर जम गए। पुतले को आग लगाते ही शोर शराबा होने लगा। दर्शकों ने पुतला दहन आतिशबाजी का जमकर आनंद लिया। पुतला दहन देखने के लिए आस पास के मकानों की छतों पर भी लोगों की भीड़ रही।
दहन से पूर्व राम रावण संवाद में कलाकारों की संवाद अदायगी ने लोगों को प्रभावित किया। राम रावण युद्ध के दौरान लोग जोश में आकर जय श्री राम के जयकारे लगाने लगे। इस मौके पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.