12:52 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

पीलीभीत घटना के विरोध में हुए आंदोलन में शामिल हुई भाकियू चढूनी

बदायूँ। चार दिन पूर्व पीलीभीत जनपद के भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में पीलीभीत जनपद में आंदोलन शुरू हुआ था। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में धरना समाप्त हुआ। प्रशासन ने भाकियू चढूनी की सभी माँगों को मान लिया है।
भाकियू चढूनी के पीलीभीत जिलाध्यक्ष धान क्रय केंद पर हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने पर थे। चार दिन पूर्व पीलीभीत जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला हुआ। जिसकी एफआईआर राइस मिलर्स के ख़िलाफ़ दर्ज कराई गई थी। हमले के बाद आंदोलन को और तेज़ कर दिया गया। आज आंदोलन में शामिल होने के लिए भाकियू चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी व राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनोज नागर के साथ प्रदेश प्रभारी सूबे सिंह डागर व प्रदेश अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह गिल धरना स्थल पहुंचे। इधर जनपद बदायूँ से जिलाध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में दर्जन भर पदाधिकारी आंदोलन में शामिल हुए।
धरने में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी के शामिल होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संगठन की सभी मांगों को मानते हुए निष्पक्ष जाँच के साथ दोषी पर कठोर कार्यवाही का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में किसानों से आंदोलन समाप्त करने की माँग रखी जिसको राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी ने मानते हुए धरना समाप्त करने की घोषणा की।
जनपद बदायूँ से जिला महासचिव बीयीशु दास, बिसौली तहसील अध्यक्ष रजनेश उपाध्याय, उसावा ब्लॉक अध्यक्ष सतेन्द्र यादव, बदायूँ नगर अध्यक्ष शरीफ़ अब्बासी, नूरुद्दीन, कल्लू, गंगादीन, मोरसिंह, महेश, बलवीर, मुंशी, अरविंद सहित दर्जन भर कार्यकर्ता पीलीभीत आंदोलन में शामिल हुए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.