8:18 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूँ में पुरातन छात्रा सम्मेलन

राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूँ में आज दिनांक 11-10-2025 को आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चयन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० वंदना की अध्यक्षता में पुरातन छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्थापना वर्ष 2016 से अब तक प्रत्येक सत्र की सभी छात्राओं ने सहभागिता की। महाविद्यालय से जुड़ी अपनी यादों को मंच से साझा करने के साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाओं को प्रारंभ कराने और एनसीसी लाने के लिए महाविद्यालय प्रशासन को सुझाव दिया। इस सम्मेलन के संयोजक डॉ० बृजेश कुमार ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ० अर्चना पाण्डेय, डॉ० सतीश कुमार, डॉ० ऋषभ भारद्वाज, डॉ० सरिता गौतम, भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला से श्री रोहित कुमार, कार्यालय से श्रीमती अफसाना खातून, श्री राजीव कुमार पाली एवं श्री प्रेमराज उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में लगभग 160 छात्राओं ने सहभागिता की।

://www.badaunexpress.com/wp-content/uploads/2025/10/WhatsApp-Image-2025-10-11-at-5.44.49-PM-1-300×225.jpeg” alt=”” width=”300″ height=”225″ class=”alignnone size-medium wp-image-596159″ />

विज्ञापन एक्सप्रेस