2:33 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – राजकीय महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम
नगर के आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत
आज दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉक्टर अनिल कुमार जी के नेतृत्व तथा मिशन शक्ति कार्यक्रम अधिकारी डॉ ज्योति विश्नोई, महिला प्रकोष्ठ संयोजक डॉ बबीतायादव, इतिहास विभाग अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सतीश सिंह यादव एवं संजय कुमार के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में बालक बालिकाओं को कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बालिका शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया एवं कन्या भ्रूण हत्या रोकने एवं बेटियों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके सशक्तिकरण के लिए काम करने का संकल्प लिया गया।

प्राचार्य डॉक्टर अनिल कुमार ने कहा कि बेटियों को समाज में समान अधिकार और अवसर प्रदान करने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। डॉ ज्योति बिश्नोई ने कहा कि बेटियों को शिक्षित करने से न केवल उनका भविष्य उज्ज्वल होता है, बल्कि समाज और देश का भविष्य भी उज्ज्वल होता है।
डॉ बबीता यादव ने बालक बालिकाओं को भ्रूण हत्या के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के महत्व को समझाया गया।


डॉ सतीश सिंह यादव ने छात्र छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें बेटियों अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें समान अवसर प्रदान करने के लिए सतत प्रयास करने की आवश्यकता है। डॉ संजय कुमार ने कहा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सिर्फ एक नारा ही नहीं है बल्कि एक ऐसा संकल्प है जिसे हमें अपने जीवन में अनुकरण करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में अस्मिता सागर,गरिमा, अंशिका, इशारा, वर्षा, मोहिका, काजल, अर्चना वर्मा, अंजलि, शीतल, पवन कुमार ,राजेश कुमार आदि छात्र- छात्राएं उपस्थिति रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.