8:34 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर से वृद्ध घायल, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज


उझानी बदांयू 10 अक्टूबर।

कोतवाली क्षेत्र के गांव मिहौना निवासी देवकुमार पुत्र रामेश्वर दयाल ने कोतवाली पुलिस में अज्ञात बुलेट मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ अपने पिता को गंभीर अवस्था में घायल कर भाग जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

देवकुमार का कहना है कि उसके पिता रामेश्वर दयाल 29 सितंबर को साइकिल से मजदूरी करने उझानी आऐ थे। ब्लाक मुख्यालय के सामने एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार टक्कर मार कर भाग गया। पिता गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से परिजनों के आने पर इलाज को बरेली ले गये। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस