उझानी बदांयू 9 अक्टूबर।
जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल उझानी के विद्यार्थियों ने पीएफआई इंडिया द्वारा आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जो जेपी पब्लिक स्कूल, नोएडा, उत्तर प्रदेश में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में लगभग 30 स्कूलों ने भाग लिया।
8 से 10 वर्ष की श्रेणी में कक्षा –5 के विद्यार्थी आदित्य सिंह ने क्वाड स्केटिंग में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता, जबकि 4 से 6 वर्ष की श्रेणी में LKG कक्षा में पढ़ने वाली विद्यार्थी आरना अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
यह कार्यक्रम जेपी पब्लिक स्कूल नोएडा द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें कोचों को भी सम्मानित किया गया।
विजेताओं के अलावा, स्कूल के अन्य प्रतिभागियों में आर्यन गुप्ता (कक्षा 2), रद्ध्या (कक्षा 2) और यशिका (कक्षा 4) शामिल रहे, उनको भी अच्छे प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया । सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया।


स्कूल के प्राचार्य पुष्पराज सिंह ने बच्चों को उनकी सफलता पर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया और कहा कि बच्चों को हमेशा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयासरत रहना चाहिए, क्योंकि “कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।” विद्यालय के चेयरमैन प्रदीप चंद्र गोयल ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी और साथ ही कहा इस तरह की इंटरस्कूल प्रतियोगिताओं से बच्चों में स्वस्थ स्पर्धा की भावना विकसित होती है और विशेषकर जब NCR के नामी स्कूलों के बच्चों के साथ यहां के बच्चे खेलते है तब उनको और अधिक सीखने को मिलता है और जी डी गोयनका स्कूल अपने बच्चों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव देने के लिए वचनबद्ध है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






