5:26 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पथ संचलन आयोजन

इस्लामनगर : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना 1925 में हुई थी संघ ने 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में नगर में पथ संचलन निकाला गया। बुधवार को हुए पथ संचलन आयोजन में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लिया और पूर्ण गणवेश में एक-दो घोष की धुन पर कदमताल करते हुए स्वयंसेवकों ने नगर मुख्य मार्गो से होते हुए पथ संचलन किया। पथ संचलन संस्कृत विधालय से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होता हुआ वापस संस्कृत विधालय पर पहुंच कर समापन हुआ। इस दौरान विभाग संचालक सुनील गुप्ता, विभाग प्रचारक सुधांशु, जिला प्रचारक राजीव, पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार, नगर संघचालक राकेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला प्रचार प्रमुख सागर शर्मा, नगर कार्यवाह अर्जून, संदीप, आकाश, चिराग, गौरव, विष्णु हरि उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस