11:43 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

कादर चौक में रूपये के लेन-देन के चलते व्यापारी ने की आत्महत्या, आरोपी हिरासत में


बदांयू 8 अक्टूबर।

कादर चौक में एक लकड़ी व्यापारी ने अपने रूपये वापस ना मिलने व आरोपी द्वारा सार्वजनिक रूप से पिटाई करने से आहत होकर आत्महत्या कर ली, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम को जिला मुख्यालय भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार कादरचौक के लकड़ी व अनाज व्यापारी प्रदीप कुमार उर्फ रिंकू 45 ने तीन साल पहले गांव मौसम पुर पट्टी निवासी भूरे को चार लाख 23 हजार रुपए लकड़ी लाने को दिऐ। आरोपी ने आज तक तकाजा करने के बाद भी सिर्फ बीस हजार वापस दिऐ।

बीते दिवस तकाजा करने पर आरोपी ने सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मार दिया व गाली-गलौज की अपने रूपये मांगने पर बेइज्जती से आहत होकर रिंकू ने कमरे में आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी परिजनों की कहासुनी हुई कि दो बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की उसी का परिणाम है कि रिंकू ने आत्महत्या अर ली पुलिस ने आरोपी भूरे को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस