5:28 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बगरैन में 24 अक्टूबर से किया जायेगा रामलीला मंचन

बगरैन :- कस्बा में इस बर्ष की रामलीला के भव्य आयोजन को लेकर आदर्श रामलीला कमेटी की एक महत्वपूर्ण वार्षिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से नयी कार्यकारणी का गठन किया गया, जिसमें अनुभवी और उत्साही सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने मिलकर देवेन्द्र देव शर्मा को आदर्श रामलीला कमेटी का अध्यक्ष चुनाउनके नाम पर सभी ने सहमति व्यक्त की, क्योंकि वह लम्बे समय से रामलीला के अध्यक्ष पद को संभाल रहे थे। वहीं गजेन्द्र कश्यप को कमेटी का उपाध्यक्ष चुना गया दोनों पदाधिकारीयों के चयन पर उपस्थित लोगों ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी निर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र देव शर्मा ने कमेटी के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पूरे उत्साह और निष्ठा के साथ इस धार्मिक आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराएंगे कमेटी ने घोषणा की है कि इस वर्ष बगरैन में रामलीला का मंचन 24 अक्टूबर से शुरू होगा यह धार्मिक आयोजन लगातार दस दिनों तक चलेगा और इसका समापन 2 नवम्वर को होगा रामलीला के मंचन की तैयारियों पर चर्चा करते हुए, संरक्षक के पद पर होमेन्द देव शर्मा,देवपाल गुप्ता, जगदीश गुप्ता, नन्द किशोर सुमन, एवं कोषाध्यक्ष पद पर डा दयाराम कश्यप, महामंत्री भगवान स्वरूप पाल, प्रबंधक के लिए शिव शक्ति शर्मा, प्रशान्त गुप्ता, प्रिंस देव शर्मा आदि पदों की सभी सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.