10:53 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

एमएलसी वागीश पाठक के प्रयास से जनपद के 36 मार्गो के निर्माण के लिए लगभग 44 करोड रुपए की मिली सौगात

सदस्य विधान परिषद वागीश पाठक के प्रयास से जनपद के विभिन्न मार्गों के निर्माण को स्वीकृति मिली एमएलसी ने क्षेत्रीय जनता की मांग पर लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर विभिन्न मार्गों के निर्माण की मांग की थी जिस पर शासन ने विचारउपरांत स्वीकृति प्रदान की.. इन सड़कों के निर्माण में लगभग 44 करोड रुपए की लागत आएगी स्वीकृत हुए मार्गो में उस्मानपुर से मूतफाबाद जरेठा मार्ग, खंडुआ से रामनगर मार्ग, उस्मानपुर से जरैठा भौयस, खडुआ से कुबरी मार्ग सहित विभिन्न मार्गो की स्वीकृति मिली है!!एमएलसी वागीश पाठक ने संबंधित विभागों को जल्द काम शुरू करने के लिए निर्देशित किया इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बदायूं के विकास में कोई कमी नहीं होगी बदायूं का चौमुखी विकास ही मेरा संकल्प और जल्द ही कई बड़ी सौगातें जनपद को मिलने बाली है!!

विज्ञापन एक्सप्रेस