5:24 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

इग्नू में सर्टिफिकेट एवं सेमेस्टर आधारित कोर्स को छोड़ कर अन्य पाठयक्रम में प्रवेश की तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ाई

इग्नू में सर्टिफिकेट एवं सेमेस्टर आधारित कोर्स को छोड़ कर अन्य पाठयक्रम में प्रवेश की तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ाई गई

भारत साकार द्वारा संचालित इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में जुलाई 2025 सत्र में हो रहे ऑनलाइन प्रवेश तथा रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर कर दी गई है। यह सूचना आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉ संजीव राठौर ने दी। उन्होंने बताया कि सर्टिफिकेट कोर्स एवं सेमेस्टर वाले कोर्स को छोड़ कर शेष सभी पाठयक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर लॉगिन करें तथा इग्नू के क्षेत्रीय केंद अलीगढ़-कोड-47 के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय बदायूं स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र कोड 47043 पर आवेदन करें। उन्होंने बताया कि जनवरी 2024 सत्र की वार्षिक परीक्षा जो दिसम्बर 2025 में होगी उसके लिए फॉर्म भरने की अन्तिम तिथि 20 अक्टूबर तथा असाइनमेंट जमा करने की तिथि भी बढ़ा कर 31 अक्टूबर कर दी गई है।
कोऑर्डिनेटर ने जानकारी दी है कि इग्नू अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों में बीए तथा बीकॉम पाठ्यक्रमों सहित 2 वर्षीय अवधि के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हिंदी, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, एम कॉम एवं ग्राम्य विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। एक वर्षीय अवधि के रोजगार परक स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमो मैं पीजीडीआरडी, पीजीडीटी, पीजीडीईटी, पीजी डीईएमए, पीजीडीआईबीओ,डीबीपीओए में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित हैं। डॉ संजीव राठौर ने बताया कि प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को भारत सरकार के द्वारा निशुल्क पुस्तकें प्रदान की जाती हैं जो उनके घर पर डाक द्वारा भेजी जाती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.