12:20 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

नाली निर्माण में पीली ईंटों व घटिया सामग्री से हो रहा निर्माण ग्रामीणों में पनपा आक्रोश

सहसबान (बदायूं)सहसवान नाली निर्माण में घटिया सामग्री एवं पीली ईटों का निर्माण ठेकेदार द्वारा कराए जाने पर ग्रामीणों में पनपा आक्रोश बता दे। सहसवान तहसील ब्लाक के ग्राम गाढोलिया पट्टी तसौल में ठेकेदार की मनमर्जी के चलते नाली निर्माण में पीली ईटों का निर्माण कराया जा रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों ने ठेकेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों से जांच की मांग की है आपको बता दें ग्राम गाढोलिया पट्टी तसौल उर्फ धुबिया गांव में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है जहां मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने नाली निर्माण को लेकर आक्रोश जताया है वही नाली निर्माण में लग रही ईटों को हाथों में लेकर ग्रामीण लोग हाथों से मसल कर ईंट को तोड़ते नजर आ रहे हैं, ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से निर्माण कार्य मानक की अनुरूप करने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.